प्रेमिका के मां-बाप को सिरफिरे आशिक ने उतारा मौत के घाट, मचा हड़कम्प
On



लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के माता-पिता की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, सीओ दलवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपित युवक की तलाश जारी है।
मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव का है। यहां राम मिलन अपनी बेटी वंदना, पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वंदना का गांव के ही युवक लालमणि उर्फ लल्लू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लालमणि परिवारजनों से शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं थे।
आरोप है कि सोमवार की रात लल्लू प्रेमिका वंदना के घर गया और शादी का दबाव बनाने लगा। बात न बनी तो उसने प्रेमिका की मां की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद राममिलन को भी मार डाला। सुबह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। वंदना को हिरासत में लिया गया है।
Tags: सुल्तानपुर

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 20:07:41
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...



Comments