नेत्रहीन छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म में गिरफ्तार शिक्षक बर्खास्त !

नेत्रहीन छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म में गिरफ्तार शिक्षक बर्खास्त !


हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नेेत्रहीन बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक राजेश श्रीवास्तव को जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वही बीएसए हेमंत राव ने बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि नेत्रहीन बालक समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित विशेष कैंप में पहले पढ़ता था। कैंप में इटीनरेंट शिक्षक राजेश श्रीवास्तव ने उसे पढ़ाया था, लेकिन बीच में बालक कही बाहर चला गया था। बालक का कहना है कि बाहर से लौटने के बाद उसने पढ़ाई के लिए राजेश श्रीवास्तव से बात की। शनिवार को राजेश आए और बंद पड़े कैंप में उसे ले आए। वहां रात में कुकर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर राजेश श्रीवास्तव को बर्खास्त करनेे की प्रक्रिया चल रही है। 



Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक