प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, फिर शव पर चढ़वाया वाहन

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, फिर शव पर चढ़वाया वाहन

MP News : उज्जैन जिले की नागदा तहसील क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए मृतक की लाश को ट्रक से कुचलवा दिया। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होने पर पुलिस ने हत्या की एंगल से छानबीन शुरू की और पाया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की चाकू मारकर हत्या की बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक से कुचलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने सच्चाई कबूल ली है।

सूत्रों ने बताया कि युवक की लाश नागदा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिरियाखेड़ी में शुक्रवार को देर रात एक सड़क के किनारे पाई गई थी। मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त अकबर निवासी चेतनपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में पहुंचा दिया। अस्पताल में दो डॉक्टरों के पैनल ने अकबर का पोस्टमार्टम किया तो पता चला उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान रहे गए।

पुलिस ने कत्ल के एंगल से छानबीन शुरू की। जांच में पाया गया कि मृतक अकबर की पत्नी नाफिशा का महिदपुर रोड एक शख्स मुश्ताक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति अकबर मौत से पहले पत्नी और प्रेमी मुश्ताक के साथ में थे। दोनो के मोबाइल कॉल डिटेल में बात करने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि नफीशा के कहने पर मुश्ताक ने अकबर के सीने में दो चाकू मारे थे।

यही नहीं अकबर ने कत्ल को दुर्घटना दिखाने के लिए लाश को वाहन से कुचलवा दिया था। शव को ठिकाने लगाने में साथी शाहरुख और जितेंद्र ने भी मदद की थी। अकबर के दो बेटे भी हैं। पूछताछ में पत्नी ने ही पति की हत्या की आशंका जताई थी। पत्नी ने बताया कि उसके पति अकबर को तीन लोगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। दो दिन पहले रईस जितेंद्र और मुश्ताक नामक व्यक्ति घर पर भी आए थे। उन्होंने रुपये की लेनदेन पर पति अकबर के साथ मारपीट की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक को चाकू मारे गए थे। जब लाश मिली थी, उस दौरान पेट पर ट्रक का पहिया चढ़ कर निकला दिखा था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग था और उसने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। फोन रिकॉर्ड ओर साइबर टीम की ओर से 2 डॉक्टरों की टीम ने अहम सबूत जुटाए थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस