पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

MP News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक-युवती का शव मिला। दोनों के शव पेड़ से लटक रहे थे। शव को देखकर गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पड़री गांव के रहने वाले पवन कोल और रानी कोल शनिवार को मकान के छत की ढलाई में मजदूरी करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नही लौटे। घरवालों को लगा की रात में वहीं रुके होंगे। रविवार की सुबह दोनों का शव रमपुरवा गांव में लोगों को पेड़ पर लटकते हुए मिला। चर्चाओं के मुताबिक, युवक-युवती एक दूसरे के साथ प्यार करते थे। लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते। मृतक युवक के शरीर पर चोट के भी निशान है। दोनों के पैर जमीन पर थे। इससे यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी ने हत्या कर दोनों के शव को पेड़ पर लटका दिया।

बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि शनिवार की रात युवक व युवती घर से मजदूरी करने निकले थे। जिनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि दोनों के रिश्ते से दोनों के घर वाले खुश नहीं थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पीएम Modi के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया महादान पीएम Modi के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया महादान
Ballia News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारम्भ हो रहें सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप...
बलिया में प्रभारी मंत्री ने किया 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ
बलिया में सुभासपा ने फूंका AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला, पार्टी नेता शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ये ऐलान
बलिया में स्कूल से घर लौट रहे किशोर के लिए काल बना बाढ़ का पानी
Road Accident in Ballia : बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
पति ने पत्नी की कराई प्रेमी से शादी, पूरी तरह फिल्मी है ये कहानी
बलिया में बाइकों की भीषण टक्कर, सिपाही की दर्दनाक मौत