दूल्हे को देख सदमें में आई दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, सहमा हर कोई

दूल्हे को देख सदमें में आई दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, सहमा हर कोई


लखनऊ। फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर दुल्हन अचानक अपने कमरे में गई और जहर खा ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हे को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। 

मामला औंग थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जां कानपुर के महाराजपुर से औंग गेस्ट हाउस में बारात आई थी। घराती और बराती द्वाराचार में व्यस्त थे। इस दौरान दुल्हन दूल्हे पर अक्षत फेंकने छत पर आई। उम्र दराज दूल्हे को देखकर वह परेशान हो उठी और वह रोते हुए कमरे में गई और कमरा बंद कर जहर खा ली।

दुल्हन जब कमरे से काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो परिजन दरवाजा खुलवाने लगे। काफी देर बाद दुल्हन ने दरवाजा खोला और परिजनों को जहर खाने की बात बताई। परिजन उसे औंग के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

दुल्हन की मौत होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा भी बारात लेकर वापस चला गया। लड़की के रिश्तेदार भी चले गए। हर व्यक्ति कानूनी पचड़े से बचने के लिए अपने गांव चला गया। दुल्हन के मौत बाद परिजनों ने पुलिस सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह पांडु नदी पर दुल्हन का अंतिम संस्कार कर दिया। 

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा