डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर जानें क्या बोले अखिलेश

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर जानें क्या बोले अखिलेश


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकट के समय सेवा भावना से जुटे डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं को निंदनीय बताया है। उन्होंने सरकार से इनकी सुरक्षा के समुचित प्रबंध की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के सुरक्षा उपकरणों का भी समुचित प्रबंध करे। उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी हैं, जिनका समय से निराकरण होना चाहिए। क्या संकट में अभाव के समय में भी मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है? क्या केवल मनरेगा या राशनकार्ड धारकों को ही राशन मिल रहा है? लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का सर्वर डाउन होने के कारण जनता पूरे-पूरे दिन भूखी प्यासी लाइनों में खड़ी रही।
अखिलेश बोले- दिलों में उजाले बनाए रखिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार पांच अप्रैल की रात नौ बजे देश की जनता से सभी लाइटें बंद कर नौ मिनट मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'बाहर भी कम न होगी रोशनी, दिलों में उजाले बनाए रखिए।'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार