शासन ने स्थाई रूप से रोकी तत्कालीन BSA की तीन वेतन वृद्धियां
On



लखनऊ। यूपी कैबिनेट ने शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे मथुरा के तत्कालीन BSA संजीव कुमार सिंह की तीन वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। BSA रहते संजीव कुमार सिंह पर चयनित शिक्षकों को तय तिथि के बाद ज्वाइन कराने के साथ ही जिला चयन समिति का सदस्य होते हुए गैर जनपद से BTC प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का चयन बतौर शिक्षक करने का आरोप था। गौरतलब हो कि वर्ष 2017-18 में मथुरा में बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त विद्यालयों में बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया था। जांच में तत्कालीन बीएसए संजीव सिंह को दोषी माना गया था।
Tags: लखनऊ

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Feb 2026 08:27:00
Ballia : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....



Comments