फंदे से लटकता मिला गणित विभागाध्यक्ष का शव

फंदे से लटकता मिला गणित विभागाध्यक्ष का शव

जौनपुर। पूर्वांचल विश्व विद्यालय के रज्जू भइया संस्थान में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य मणि मिश्र (34) का शव पंखा के सहारे लटकता मिला। सरायख्वाजा पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। 

मूल रूप से रायबरेली निवासी डॉ. आदित्य जनवरी 2020 में यहां तैनात हुए थे। वे विवि परिसर स्थित संगम शिक्षक आवास सी-ब्लाक के कमरा नंबर 2 में प्रयागराज के सोरांव गांव निवासी शोध छात्र शक्ति यादव के साथ रहते थे। शक्ति रविवार की सुबह पीसीएस-प्री की परीक्षा में ड्यूटी के लिए चला गया था। परीक्षा समाप्ति के बाद शाम को लौटा तो कमरे में डॉ. आदित्य का शव गमछे के सहारे पंखे से लटक रहा था। इसकी सूचना मिलते ही विवि के रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह, रज्जू भइया संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह इत्यादि पहुंच गये।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार