भाभी की बहन पर आया सिरफिरे का दिल, शादी से इंकार करने पर कर दी हत्या

भाभी की बहन पर आया सिरफिरे का दिल, शादी से इंकार करने पर कर दी हत्या


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर (जमालपुर) गांव में मंगलवार की रात शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे आशिक ने  कुल्हाड़ी से वार कर युवती की हत्या कर दी। आरोपी मृतका की बहन का देवर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि जमालपुर निवासी हिमलाल गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। पत्नी, बेटी सहित अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। हिमलाल की बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी पास के ही नेवादा गांव में हुई है। घरवालों के मुताबिक लक्ष्मी का देवर हरिकंचन उसकी छोटी बहन सोनी (23) से शादी करना चाहता था। उसने कई बार अपनी इच्छा जताई, लेकिन सोनी ने इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध हरिकंचन मंगलवार की रात अपने भाई की ससुराल पहुंचा। रात करीब 12 बजे उसने कमरे में सो रही सोनी की गर्दन पर वार कर दिया। कई प्रहार से सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली