एकतरफा मुकाबले में चिकित्सा विभाग को हराकर सिगनल विभाग ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

एकतरफा मुकाबले में चिकित्सा विभाग को हराकर सिगनल विभाग ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 15 वां मैच सिगनल और चिकित्सा विभाग के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए चिकित्सा की टीम 12.4 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई। चिकित्सा की तरफ से संजय कुमार ने 21 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। चिकित्सा विभाग का और कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या को पार न कर सका, सिर्फ चिकित्सा को 18 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

सिग्नल की तरफ से अनूप मिश्रा ने एक ओवर में चार रन देकर दो विकेट, शुभम ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट' धर्मेंद्र ने 0.4 ओवर में एक रन देकर दो विकेट लिए इसके अतिरिक्त संदीप लवकुश और सीनियर डी.एस.टी.ई यशवीर सिंह ने को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।83 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिगनल विभाग की टीम ने 9.2 ओवर में 86 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।सगनल विभाग की तरफ से अनूप मिश्रा ने 13 बाल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन, लव कुश ने 17 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए इसके अतिरिक्त सीनियर डीएसटीई यशवीर सिंह ने 16 बाल पर 9 रनों का योगदान दिया।चिकित्सा की तरफ से अमित ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए ।सिग्नल के अनूप मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे