बलिया तथा गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

बलिया तथा गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04414/04413 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 11, 12, 14 एवं 18 अप्रैल, 2025 को तथा सहरसा से 12, 13, 15 एवं 19 अप्रैल, 2025 को 04 फेरे के लिये किया जायेगा। जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि  इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

04414 दिल्ली-सहरसा आरक्षित विशेष गाड़ी 11, 12, 14 एवं 18 अप्रैल, 2025 को दिल्ली से 15.20 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 21.35 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 00.45 बजे, वाराणसी जं. से 03.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.25 बजे, बलिया से 06.25 बजे, सुरेमनपुर से 07.25 बजे, छपरा से 08.50 बजे, सोनपुर से 10.00 बजे, हाजीपुर से 10.15 बजे, बरौनी से 12.25 बजे तथा खगड़िया से 13.30 बजे छूटकर सहरसा 16.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04413 सहरसा-दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 15 एवं 19 अप्रैल, 2025 को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया से 21.45 बजे, बरौनी से 23.00 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.10 बजे, सोनपुर से 01.22 बजे, छपरा से 03.40 बजे, सुरेमनपुर से 04.25 बजे, बलिया से 05.10 बजे,
गाजीपुर सिटी से 06.20 बजे, वाराणसी जं. से 08.35 बजे, प्रयागराज जं. से 11.05 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 13.20 बजे छूटकर दिल्ली 20.10 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश