देश के इस पूर्व क्रिकेटर का बेटा बना लड़की, जेंडर चेंज कराने के बाद बोला...

देश के इस पूर्व क्रिकेटर का बेटा बना लड़की, जेंडर चेंज कराने के बाद बोला...

नई दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे ने जेंडर चेंज करा लिया है। वे लड़के से लड़की बन गए हैं। उनका नाम आर्यन से अनाया हो गया है। आर्यन ने 11 महीने पहले हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी कराई थी। अब उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

ताकत खो रहा हूं, लेकिन खुशी पा रहा हूं

आर्यन से अनाया बनने के बाद एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि ताकत खो रहा हूं, लेकिन खुशी पा रहा हूं। शरीर बदल रहा है, डिस्फोरिया कम हो रहा है। अभी भी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन हर कदम मुझे अपने जैसा लगता है।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

आर्यन (अनाया) मेन्स क्रिकेट में खेल चुके हैं। वे दाएं हाथ से बैटिंग करते हैं। उन्होंने लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने लीस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी काफी रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

विमेंस क्रिकेट में नहीं ले पाएंगी हिस्सा
अनाया (Anaya) अब विमेंस क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 20 अक्टूबर को इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ट्रांसजेंडर विमेंस (Transgender Woman) के प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया था।

कभी सोचा नहीं था, खेल छोड़ना पड़ेगा

आर्यन (अनाया) ने 27 अक्टूबर को ECB की एडवाइजरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उस खेल को छोड़ना पड़ेगा, जो मेरा जुनून और मेरा प्यार रहा है। लेकिन यहां मैं एक दर्दनाक वास्तविकता का सामना कर रही हूं। हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी कराकर एक ट्रांस महिला बनने के बाद मेरे शरीर में बहुत ज्यादा बदलाव आया है। मैं अपनी मांसपेशियों, ताकत, याददाश्त और एथलेटिक क्षमताओं को खो रही हूं, जिन पर मैं कभी निर्भर थी। जिस खेल से मैं इतने लंबे समय से प्यार करती थी, वह मुझसे दूर होता जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक...
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू