जापान में भूकंप तेज झटका, लाइव वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

जापान में भूकंप तेज झटका, लाइव वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

Japan News : जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। यह भूकंप के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि मध्य जापान और इसके पश्चिमी छोर पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 1 जनवरी को आए इस भूकंप के कारण हजारों लोग जापान में प्रभावित हुए हैं। इस बीच अब एक-एक कर कई वीडियो इंटरनेट पर लोग शेयर करने लगे हैं। इन वीडियोज को भूकंप के प्रत्यक्षदर्शियों ने महसूस किया और कैमरा निकालकर रिकॉर्ड कर लिया। बता दें कि भूकंप के बाद कानाजावा शहर में एक रेलवे स्टेशन के दृश्य को भी प्रत्यक्षदर्शियों ने रिकॉर्ड कर लिया है। 

जापान में भूकंप ने मचाई तबाही

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रेलवे स्टेशन के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टोर में आलमारियों में रखे गए सामान एक-एक कर गिरने लगते हैं। भूकंप से घबराए लोग बचने व छिपने का प्रयास करने लगे। जबकि अन्य लोग सामान लेकर स्टेशन के बाहर भागने लगे। वीडियो में स्टेशन की छत से पानी रिसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि जापान सागर के साथ पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में लगभग एक मीटर ऊची सुनामी भी देखने को मिली। नदियों में लहर ऊंची उठने लगीं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी इशिकावा ने निगाटा और टोयामा के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाई भूकंप की वीडियो

बता दें कि हमारे पास इसके कई वीडियोज मौजूद हैं। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि जापान में आए भूकंप के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां से वहां भाग रहे हैं। स्टोर्स में सामान आलमारी से गिर रहा है तो कहीं सड़कें बीच से फंटी हुई हैं। इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों और भूकंप पीड़ितों ने कई वीडियो अपने फोन से रिकॉर्ड किए और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जापान में आए भूकंप के ये वीडियो बेहद खतरनाक और डरावने हैं। एक वीडियो में तो नदी का पानी ऊफान पर भी दिख रहा है, जिस कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय