सड़क पर नग्न निकला युगल, शर्मिंदा हुए लोग

सड़क पर नग्न निकला युगल, शर्मिंदा हुए लोग

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि शनिवार मध्यरात्रि बजाज नगर इलाके से गुजर रहे लोगों का सामना एक न्यूड कपल से हो गया है, जो सड़कों पर घूम रहा था। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया था। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस को जानकारी मिली की कपल मानसिक रूप से बीमार है। उनका इलाज जारी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज नगर पुलिस ने इस कपल का पता लगाया, लेकिन मानसिक बीमार होने के चलते उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कपल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि क्षेत्र में ही रहने वाले इस कपल का इलाज चल रहा है। आधारिक वेवसाइड कहा जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे पुरुष की शराब पीकर सड़कों पर बगैर कपड़ों के निकलने की आदत है। पेशे से वह सिक्युरिटी गार्ड है। शनिवार को भी उसने शराब पी और बगैर कपड़ों के ही बाहर निकल आया और साथ ही उसके पीछे पत्नी भी घर से बाहर आ गईं।

खबर है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस बर्ताव पर आपत्ति जताई और पुरुष को पीट दिया, जिसके चलते उसने भी जवाबी हमला किया और पत्थर मारे। अखबार के अनुसार, बजाज नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी विट्ठल राजपूत बताते हैं कि कपल की पहचान रविवार सुबह हो गई थी, लेेेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। दोनों बीमार हैं, इसकी भी पुष्टि हो गई है। 

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी