'वाॅलीबाल दिवस' पर वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम बलिया में उदीयमानों की प्रतियोगिता आज

'वाॅलीबाल दिवस' पर वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम बलिया में उदीयमानों की प्रतियोगिता आज

बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव व 'वाॅलीबाल दिवस' के अवसर पर जिला वालीबाल प्रतियोगिता (जूनियर बालक) का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में किया जाना‌ है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन आज (08 अगस्त) अपराह्न 2 बजे से होगा। प्रतियोगिता में जनपद की लगभग एक दर्जन टीमों के प्रतिभागिता की सम्भावना है। उद्घाटन सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक डॉ. कुंवर अरूण सिंह 'गामा' के करकमलों से किया जाएगा।

वाॅलीबाल पितामह मेजर (डॉ) एनडी शर्मा को देंगे श्रृद्धांजलि

'वालीबाल दिवस' का आयोजन पूरे प्रदेश में वालीबाल के पितामह मेजर (डाॅ) एनडी शर्मा की पावन‌ स्मृति में किया जाता है। विदित हो कि पूरे देश के वालीबाल खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायक व खेल प्रशासक मेजर शर्मा को सम्मान से 'गुरूजी' कहते रहे हैं। मेजर एन डी शर्मा वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के 16 वर्षों तक कोषाध्यक्ष रहे व 1981 से जीवन पर्यत्न उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के महासचिव की भूमिका निभाई। आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में वालीबाल ने अनेकों कीर्तिमान रचे। मेजर साहब के अविस्मरणीय योगदान को नमन करते हुए आज उनके जन्मदिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जनपद का वालीबाल परिवार अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

कल होगा फाइनल व‌ पुरस्कार वितरण

दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल 9 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा। वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के उपरांत खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला वालीबाल एसोसिएशन की तदर्थ समिति के सदस्य प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव व‌ नीरज राय ने संयुक्त रूप से दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा