बलिया : बैरिया की राजनीति को नई दिशा देने निकलेंगे पूर्व सांसद भरत सिंह

बलिया : बैरिया की राजनीति को नई दिशा देने निकलेंगे पूर्व सांसद भरत सिंह


बैरिया, बलिया। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने, लोगों में जागरूकता लाने तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के उद्देश्य से 'जन सम्मान पदयात्रा' की शुरुआत पूर्व सांसद भरत सिंह 17 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म भूमि जयप्रकाश नगर से करेंगे। पदयात्रा का समापन 21 अक्टूबर को जूनियर हाई स्कूल हल्दी के परिसर में जनसभा के बाद किया जायेगा। पदयात्रा के दौरान जगह जगह चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी साझा किया जाएगा।शनिवार को बैरिया डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। उनकी बातों को सुन उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। पूर्व सांसद ने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली, बाढ़ कटान समस्या, जगह-जगह जल जमाव सहित कई मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन व संवादहीनता के कारण लोग परेशान हैं। हमारी सरकार 'सबका साथ सबका विकास व सब का विश्वास' की अवधारणा वाली सरकार है। लगातार हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देश व प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। किंतु किस स्तर पर सरकार की अति महत्वाकांक्षी जनोपयोगी योजनाएं व उपलब्धियों को आमजन तक नहीं पहुंचाया गया, उस कोर कसर को इस पदयात्रा और संवाद यात्रा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। पूर्व सांसद ने कहा इससे पहले चार बार बैरिया विधानसभा के गांव गांव मैं पदयात्रा कर चुका हूं। यह पदयात्रा हमारी पांचवी पदयात्रा होगी। इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा द्वारा बैरिया के आमजन से सहयोग की अपील की। पत्रकार वार्ता में मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने भी पूर्व सांसद भरत सिंह की पदयात्रा को ऐतिहासिक व आवश्यक बतलाया। कहा कि पदयात्रा में वह भी शामिल रहेंगे। पत्रकार वार्ता में रमाकांत पांडे, संजय सिंह, संतोष चौरसिया, उमेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बड़क तथा भाजपा के विस्तारक सुशील प्रसाद उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे