बलिया : चले ईंट-पत्थर... पति-पत्नी और पुत्री गंभीर
On



मनियर, बलिया। जमीनी विवाद को लेकर मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गया। इसमें एक पक्ष से एक पुरुष व 2 महिला गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला को भी चोटें आई है।
विश्राम सिंह अपने घर का निर्माण करा रहे थे, जिसका विरोध मनोज सिंह के तरफ से किया जा रहा था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गगया। इस दौरान ईंट, पत्थर, लाठी, डंडा एवं राड का प्रयोग हुआ। एक पक्ष से सुशीला देवी (35) पत्नी विश्राम सिंह, पुत्री सपना (17) एवं विश्राम सिंह (38) पुत्र विद्यानंद सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रेखा सिंह (35) पत्नी मनोज सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना मंगलवार करीब 12 बजे की है। मनियर पुलिस ने दोनों पक्ष का मेडिकल कराया। फिर सुशीला देवी, सपना एवं विश्राम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल विश्राम सिंह के तरफ से पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments