बलिया : गांवों में निरर्थक साबित हो रहा साप्ताहिक बंदी का फरमान

बलिया : गांवों में निरर्थक साबित हो रहा साप्ताहिक बंदी का फरमान


बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के किसी भी ग्राम पंचायत में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य व्यवस्थित ढंग से नहीं हो रहा है। लगभग हर ग्राम पंचायत में खासकर सैनिटाइजेशन, बातचीत और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें की जा रही है।

बैरिया व मुरलीछपरा ब्लॉक क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत के लिए शेड्यूल बनाया गया है। इसके अनुसार सभी सफाई कर्मी निर्धारित तिथि को ग्राम पंचायत में पहुंचकर वहां सफाई करेंगे। सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे। इसकी देखरेख ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान को करना है। यह यह योजना और शेड्यूल लागू होने के बाद दो-तीन दिन तक एक 2 ग्राम पंचायतों में दिखी भी, लेकिन एक पखवारे से किसी भी ग्राम पंचायत में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं हो रहा है। और तो और जिन गांवों में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उस वार्ड/मुहल्ले को भी सेनीटाइज नहीं कराया जा रहा है। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को सप्ताहिक अवकाश घोषित किया हैं। इसके पीछे सरकार की मंशा यही है इन 2 दिनों में ग्राम पंचायतों का सफाई और सैनिटाइजेशन ठीक ढंग से करा लिया जाए। लेकिन सरकार की यह सोच ग्राम पंचायतों के धरातल पर पहुंचते-पहुंचते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैं तो इस समय होम क्वारंटाइन हूं। लेकिन पहले ही ग्राम पंचायतों में सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जहां से शिकायत मिलेगी, वहां जांच कराया जाएगा।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा