बलिया : किराये पर कमरा लेकर रहता था टीडी कालेज का छात्र प्राजुल

बलिया : किराये पर कमरा लेकर रहता था टीडी कालेज का छात्र प्राजुल



बलिया। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर शनिवार को स्नान करते वक्त एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ पहुंच गई। युवक की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर सोनपा निवासी प्राजुल राय (20) पुत्र संतोष राय टीडी कालेज में पढ़ता था। वह, शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर स्थित तृप्ति होटल के पास किराया की मकान में रहता था। शनिवार की सुबह प्राजुल आस-पास के लोगों के साथ गंगा स्नान करने गया था। वहां, वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथी युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर पहुंचे प्राजुल के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय गोताखाेरों के सहयोग से पुलिस प्राजुल की तलाश में जुटी है। 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार