बात बलिया की : घूस को घूसा मारने वाले पति को मिला न्याय

बात बलिया की : घूस को घूसा मारने वाले पति को मिला न्याय


बलिया। प्रसव शुल्क के नाम पर प्रसूता और उसकी नवजात को बंधक बनाकर पैसा ऐंठने वाली नर्स पुष्पा राय को CMO जितेन्द्र पाल ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एएनएम पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गयी है, क्योंकि सीएचसी नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एक एएनएम को भी लिप्त होने की बात कही है। 

गौरतलब हो कि गुरुवार को सीएचसी नरही पर रामपुर अदाई निवासी बबलू गिरि ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां नर्स पुष्पा राय ने रुपये की मांग की। अभावग्रस्त बबलू ने अपनी पत्नी का मंगल सूत्र बेचकर 2000 रुपये नर्स को दिया। इसके बाद नर्स ने प्रसव कराया था। आरोप है कि नर्स ने 2000 रुपये बबलू से और मांगा, तब बबलू ने सीएचसी अधीक्षक को अवगत कराया। अधीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ, जिलाधिकारी व सीडीओ को भेज दी। फिर सीएमओ ने नरही सीएचसी पर तैनात नर्स पुष्पा राय को निलंबित कर दिया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे