आदित्य केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, हिरासत में दो महिलाएं

आदित्य केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, हिरासत में दो महिलाएं


बैरिया, बलिया। स्कूल के पास से पांच दिन पहले अपहृत आदित्य उर्फ मल्लू पुत्र धर्मेन्द्र रजक को दोकटी पुलिस ने शनिवार को गांव के बाहर बने एक एकान्त मकान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो महिलाओं को भी अपहरण के आरोप में हिरासत में लिया है। वही, अपहृत बालक का मेडिकल करा कर पुलिस ने उसकी मां को सुपुर्द कर दिया।

गौरतलब हो कि बीते सोमवार को दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में खेलते समय ढ़ाई वर्षीय आदित्य उर्फ मल्लू गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का पता नहीं चल सका तो परिजनों ने दोकटी थाने में बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम बैरिया को ज्ञापन देकर कहा था कि अगर बच्चे की तुरन्त सुरक्षित बरामदगी नहीं हुई तो ग्रामीण आन्दोलन को बाध्य होंगे। 

दोकटी पुलिस ने घटना के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए उक्त बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गठित कर मुखबीरों को जगह जगह सक्रिय कर दिया। मुखबीर की सूचना पर भगवानपुर गांव के बाहर सुनसान बने वीरेन्द्र यादव के घर को पुलिस ने घेराबन्दी कर दी। घर के भीतर पुलिस को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस किसी तरह घर का दरवाजा खोलवाकर अन्दर दाखिल हुई तो घर के एक कमरे में बच्चा रोते हुए मिला। उक्त घर में बच्चे के साथ मौजूद मूर्ति देवी पत्नी बीरेन्द्र यादव मौजूद थी। पुलिस ने अपहृत बच्चे को बरामद करने के बाद मूर्ति देवी को हिरासत में ले लिया। 

बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति देवी से पूछताछ की गयी। सामने आया कि स्व. गौरी गोड़ की पत्नी कमली देवी ने उक्त बच्चे को प्राथमिक विद्यालय परिसर से उठा कर दिया था। वीरेन्द्र यादव की पत्नी मूर्ति देवी के बयान के आधार पर कमली देवी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

लोगो का कहना है कि...

मूर्ति देवी को कोई सन्तान नही है। इसलिए उसने आदित्य उर्फ मल्लू को रखा था। सम्भवत: उसे लेकर कही दूसरे जगह ले जाकर बसना चाहती थी। तब तक पुलिस ने उसका खेल बिगाड़ दिया। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली