बलिया के इस कस्बे में पांव पसारने लगा कोरोना

बलिया के इस कस्बे में पांव पसारने लगा कोरोना


मनियर, बलिया। कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे यह रोग शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। मनियर ब्लाक के अहिरौली पांडेय में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। उसके बाद मानिकपुर में तीन, मनियर सदर बाजार में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें सदर बाजार के दो छोड़कर सब स्वास्थ होकर घर वापस आ गए। इसके बाद सरकारी संस्थाओं को भी कोरोना वायरस अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के एक वार्ड ब्वाय संक्रमित हुआ। उसके बाद क्षेत्र के मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी कोरोना ने संक्रमित कर दिया है। इसकी चर्चा  जोरों पर है तथा इसकी पुष्टि विद्यालय के कुछ स्टाफ ने किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य अपने घर पर ही आइसोलेट है। उसके बाद मनियर इंटर कॉलेज का सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित