22 में बाइसिकल : जनसम्पर्क के दौरान इन गांवों में गूंजा अनिल संग-बलिया बुलंद

22 में बाइसिकल : जनसम्पर्क के दौरान इन गांवों में गूंजा अनिल संग-बलिया बुलंद


बलिया। 'आपका नेता आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत 2022 में अखिलेश सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध बलिया नगर के वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय ने सोमवार को ग्रामसभा उदवंतछपरा, नेमछपरा, राजपुर व नवकागांव में जनसंपर्क व जनसंवाद किया। इस दौरान अनिल राय के समर्थन में 'जय अखिलेश जय समाजवाद', 'समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद', 'अखिलेश यादव जिन्दाबाद', 'अनिल राय जिन्दाबाद' व '22 में बाइसिकल' का नारा बुलंद होता रहा। ग्रामवासियों का आशीर्वाद लेकर अनिल राय ने 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की।


कहा कि विकास व रोजगार के लिए यूपी में समाजवादी सरकार बहुत जरूरी है। कमरतोड़ महंगाई से निजात के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। भाजपा शासन से आज हर कोई त्रस्त है। पब्लिक की बात को अनसुना किया जा रहा है। 


जनसम्पर्क के दौरान सपा नेता अनिल राय  के साथ में बशिष्ठ राय, सुभाष यादव पूर्व प्रधान, पप्पू राय, मुटन राय, ललन राय, गुलाब राय, रामशीष यादव, शिवाशीष यादव, श्रीराम कुंवर, मदन राय, अशोक तिवारी, अनिल यादव, श्रवण यादव, दयाशंकर यादव, राजकुमार यादव के अलावा बड़ी संख्या में ग्राम वासियों का समर्थन मिला। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal