बलिया : गांव के बाद जिला अस्पताल बना दो पक्षों का अखाड़ा, जमकर हुई मारपीट; युवक की मौत

बलिया : गांव के बाद जिला अस्पताल बना दो पक्षों का अखाड़ा, जमकर हुई मारपीट; युवक की मौत

बलिया। जिला अस्पताल में मंगलवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में ही दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। इस दौरान पुलिस भी दोनों पक्ष को छुड़ाने को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मारपीट में धारदार हथियार से एक पक्ष के रंजीत कुमार साहनी (34) पुत्र स्व. शिवजी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। इनके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां रंजीत कुमार साहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी घायलों का इलाज चल रहा था, तभी एक पक्ष जिला अस्पताल में ही दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। गांव का बवाल जिला अस्पतात में हिंसक झड़प में बदल गया, जो पुलिस की सख्ती से शांत हो सका। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार