राज्य स्तरीय कार्यशाला में बलिया बेसिक शिक्षा की बुलंदी बतायेंगे मिशन के ये दो सितारे
On



बलिया। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला वाराणसी में 25 और 26 दिसम्बर को है। इसमें प्रदेश के समस्त जनपदों से लगभग 200 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
बलिया जनपद के मिशन शिक्षण संवाद के एडमिन अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में बलिया से मिशन के अनमोल रत्न नन्दलाल शर्मा व अनुराग तिवारी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही बलिया जनपद के बेसिक शिक्षा के उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रदेश के अन्य शिक्षको के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा मोहल्ला क्लास भी समस्त शिक्षको को दिखाया जाएगा।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments