JNC विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति से मिला अभाविप का प्रतिमंडल, ये है मांग

JNC विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति से मिला अभाविप का प्रतिमंडल, ये है मांग


बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल आलोक सिंह मोनू (जिला संयोजक) के नेतृत्व में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर  जनपद के समस्त महाविद्यालयों में 33% सीट वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा। आलोक सिंह मोनू ने कहा कि बलिया जनपद के प्रमुख महाविद्यालयों में पड़ोसी जनपद के छात्र भी अध्ययन करते है। कोरोना महामारी काल में उन्हें बलिया जनपद आने में असावधानी महसूस हो रही है। इसके पूर्व ही महाविद्यालयों की सीट भर जा रही है।
नगर मंत्री हिमांशु पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्रों की लड़ाई निरंतर लड़ती आ रही है। इसलिए जो छात्र सामान्य, पिछड़ा, अनुसुचित जाति एवं जनजाति वर्ग से आते है, उनके आर्थिक स्थिति पर प्रभाव लाकडाऊन में पड़ा। इस लिए प्रवेश लेने में दिक्कते आ रही है, जो वर्तमान उपलब्ध सीट एवं समय के अनुसार प्रवेश लेने में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि उक्त समस्याओं को अपने संज्ञान में लेकर 33% सीट वृद्धि किया जाए, ताकि समस्त वर्ग के विद्यार्थी प्रवेश ले सकें। इस अवसर पर प्रितम प्रजापति, पंकज सिंह, अनिकेत प्रताप चौरसिया, आनंद प्रकाश पाण्डेय, रौशन प्रजापति, रवि गुप्ता, अजय प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे