बलिया : इस थाने का पांच स्टाफ मिला कोरोना पॉजिटिव

बलिया : इस थाने का पांच स्टाफ मिला कोरोना पॉजिटिव

  

मनियर, बलिया। मनियर थाने के कुल 5 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने पर हड़कंप मच गया। वही, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेराम सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

बताते चलें कि 8 अगस्त को मनियर ब्लॉक के जिगिड़सर गांव में आरटीपीसीआर टेस्ट सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें मनियर थाने के एक उपनिरीक्षक तथा एक कांस्टेबल का आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसके अलावा मनियर थाने पर 80 लोगों का जांच हेतु सैंपल लिया गया, जिसमें 70 सैंपल आरटीपीसीआर से लेकर जांच के लिए भेजा गया, वहीं 10 लोगों का जांच  कोविड 19 एंटी जेन कीट द्वारा कराया गया। इसमें एक कांस्टेबल, एक पीआरडी के जवान तथा एक चौकीदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कुल 5 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद मनियर थाने में हड़कंप मच गया। जिस चौकीदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वह मनियर थाने का वाहन भी चलाता है। इसके अतिरिक्त खुशी इस बात की है कि मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेराम सिंह का करीब एक माह बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे मनियर इंटर कॉलेज के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। उक्त जानकारी मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच टीम के एक कर्मचारी ने दी।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली