बलिया में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : सपा नेता ने किया मेधा सम्मान

बलिया में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : सपा नेता ने किया मेधा सम्मान



बैरिया, बलिया। देश व प्रदेश में सूबे की सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भेद पैदा करने में लगी है, जो ग्रामीण अंचलों के लिए उचित नहीं है। लोकतंत्र की आत्मा देश के साढ़े छः लाख गांवो में बसती है। सरकार को ग्रामीण अंचलों में छात्रों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उक्त उद्गार हैं सपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के है, जो रामपुर स्थित मैं अपराजिता युवा क्लब द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020 के पुरस्कार वितरण में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि सपा की अखिलेश सरकार ने छात्रों के लिए जो सुविधा उपलब्ध कराई थी, वह उपयोगी थी। छात्रवृत्ति, लैपटॉप, छात्राओं के लिए साइकिल, लेकिन अपसोस कि भाजपा की सरकार ने सारी सुविधाओ पर ग्रहण लगा दिया। जब तक छात्र बेहतर सुविधा से सुसज्जित नहीं होगा, तब तक बहुआयामी प्रतिभा प्रस्तुत नहीं कर सकता। सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान पाने वाले इरफान खान को साइकिल, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रदीप कुशवाहा डिश टीवी व तृतीय स्थान पाने वाले उज्जवल सिंह को मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। इस मौके पर बैरिया विधानसभा के अध्यक्ष राज प्रताप यादव, अजय सिंह, रजनीश श्रीवास्तव उर्फ कन्हैया, प्रधान विद्यासागर यादव, विनोद यादव, मनीष पांडे टुन टुन, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, बृजनंदन सिंह, मान्टन पांडे, विश्राम पासवान, राजू पासवान, कन्हैया पासवान, जगदीश सोनी, विष्णु पासवान, लक्ष्मण पासवान, धनंजय गुप्ता, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवदयाल पांडे मनन ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर