बलिया : रामकथा की अमृत वर्षा में खूब गोता लगा रहे श्रोता

बलिया : रामकथा की अमृत वर्षा में खूब गोता लगा रहे श्रोता


सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा कस्बा स्थित संत यती नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित रामकथा ज्ञान यज्ञ में स्वामी राधारंग जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा की वर्षा हुई, जिसमें श्रोताओं ने जमकर गोता लगाया। प्रभु श्रीराम के व्यक्तित्व की व्याख्या करते हुए स्वामी राधा रंग जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम विराट व्यक्तित्व का वह उदाहरण है, जो स्वयं के प्रति संकल्प और सत्य के प्रति निष्ठा को बयान करता है। वे न कभी अपने कर्तव्य मार्ग से विचलित हुए, ना अपने साथ के किसी व्यक्ति को विचलित होने दिये। उन्होंने हमेशा वेदों और मर्यादा का पालन किया। वे स्वयं के सुखों से समझौता कर हमेशा न्याय और सत्य का साथ दिये। 

राम कथा ज्ञान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बांसडीह विधानसभा की विधायक श्रीमती केतकी सिंह ने कहा कि राम तो मेरे रोम-रोम में है। केतकी सिंह व उनके पति गुड्डू सिंह ने स्वामी राधारंग जी महाराज को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ सामाजिक कार्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे अनेक विशिष्ट जनों को भी उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर रविंद्र नाथ उपाध्याय, डॉ सतीश सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, रामाकांत सिंह, पिंटू पांडे, अमित पाल, अखिलेश, राहुल, प्रमोद सिंह, बबलू सिंह, संतोष रौनियार, बसंत सिंह, गणेश गुप्ता, सर्वदेव सिंह, गुड्डू उपाध्याय, उमेश सिंह तथा संत यति नाथ कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। संचालन रामाशंकर यादव एवं प्रोफ़ेसर विशाल सिंह ने किया।




उमेश कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में एक बालक का शव मिलने से...
Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड
शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश
बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार