अत्याधुनिक हुआ बलिया का एक और प्राथमिक विद्यालय, पुरातन छात्र ने किया लोकार्पण

अत्याधुनिक हुआ बलिया का एक और प्राथमिक विद्यालय, पुरातन छात्र ने किया लोकार्पण


बलिया। आपरेशन कायाकल्प के अलावा सामाजिक व पूर्व छात्रों के सहयोग से परिषदीय स्कूलों की रूपरेखा बदलती नजर आ रही है। इस बदलाव में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र सोहांव का प्राथमिक विद्यालय उजियार भी शामिल हो गया। यहां बने अत्याधुनिक कम्पयूटरीकृत कक्ष का लोकार्पण समाजसेवी अजीत राय ने किया। इसके साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्राथमिक विद्यालय इलाके के निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया।


विदित हो कि पुरातन छात्र अजीत राय ने विद्यालय को इनवर्टर और टीवी का सहयोग दिया है, जिसका लोकार्पण गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजीत राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र देश की वास्तविक धरोहर हैं। इनका भविष्य संवार कर ही देश को वैश्विक महाशक्ति बनाया जा सकता है। विद्यालयों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए अजीत राय ने कहा कि विकासखंड सोहांव के सभी परिषदीय विद्यालयों के लिए यथासामर्थ्य मैं हमेशा तैय्यार हूं।


कार्यक्रम का शुभारम्भ अजीत राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाध्यापक जुनैद अख्तर के साथ विद्यालय परिवार ने पुष्प गुच्छ से अजीत राय का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शोएब अंसारी, प्राशिसं सोहांव के अध्यक्ष तुषारकांत राय, प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रधान विमलेश राय, भूषण राय, डॉ कमला प्रसाद कमल, राजेश अंचल, अनिल राय, प्रेमप्रकाश राय, बलिराम, रजनीश यादव, विनोद कुमार सुधीर श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान कामता राय व संचालन रामप्रवेश यादव ने किया ।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर