बलिया : तीन साल पहले गायब हुए थे दो भाइयों, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

बलिया : तीन साल पहले गायब हुए थे दो भाइयों, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर में लगभग तीन वर्षों से गायब दो सगे भाइयों के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उनके पट्टीदारी के तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। गजियापुर निवासी रामबचन वर्मा द्वारा न्यायालय में गुहार लगायी गयी थी कि उनके दो पुत्र अनिल व सुनील वर्मा 18 नवंबर 2019 को घर से शंकरपुर जाने के लिए निकले थे। लेकिन वे वापस घर नही लौटे। इस संबंध में उनके द्वारा कई दिनों तक नाते रिश्तेदार के यहां खोजबीन की जाती रही, लेकिन उनके पुत्रों का कोई पता नही चला।

घटना के संबंध में उनके द्वारा जब अपने पट्टीदार जिनसे उनका जमीन जायदाद संबंधित दीवानी माल सहित विभिन्न न्यायालय में विवाद चल रहा है। उनसे पूछने पर कहा गया कि मुकदमों में सुलह कर लो लड़के वापस आ जाएंगे। लेकिन प्रार्थी ने उनका कहा नही माना। इस घटना के बाद पुलिस से भी करवाई की गुहार लगाई गई लेकिन कुछ कार्रवाई नही हुई। पीड़ित का आरोप है कि उनके पुत्रों की हत्या कर उनके शव को कहीं गायब कर दिया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर जारी न्यायालय के आदेश से पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली