Road Accident में युवक की On The Spot मौत, खतरे में दो Ballia News

Road Accident में युवक की On The Spot मौत, खतरे में दो Ballia News


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक की टक्कर से एक युवक की on the spot मौत हो गयी। वही, दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों घायलों को CHC रसड़ा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
सोमवार की शाम गढ़िया निवासी उमेश राम (44) बाजार से घर लौट रहे थे। अभी वे गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे, तब तक सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उमेश की मौत हो गई। वही, बाइक सवार इलाके के बनियाबांध निवासी देवेंद्र (23) व हरिओम (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच, पेट्रोलिंग पर निकले कोतवाल सौरभ कुमार राय मौके पर पहुंच गये। उन्होंने वहा मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचवाया। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार