बलिया DM का अलर्ट : बढ़ सकता है जलस्तर, सतर्क रहे बाढ़ विभाग

बलिया DM का अलर्ट : बढ़ सकता है जलस्तर, सतर्क रहे बाढ़ विभाग


मझौवां, बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को गंगापुर में गंगा नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। बताया कि बाढ़ का पानी 15 सितम्बर तक बढ़ने की संभावना है, लिहाजा अब और सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान एनडीआरएफ के जवान अनिल कुमार शर्मा से भी बचाव कार्य से जुड़ी  जरूरी जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने दुबेछपरा में जाकर बाढ़ की स्थिति को देखा। गंगा नदी में लगे परकूपाइन विधि से हुए कार्य का जायजा लिया। बाढ़ खण्ड के अधिकारी ने इसके बारे में विस्तार से बताया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी दुबेछपरा के पास एनएच-31 पर बसे बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत की। परशुराम मलाह के घर में जाकर घर की स्तिथि और अन्य जानकारी ली। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल ने बताया कि एनएच-31 सड़क के किनारे 251 लोग बसे हैं। दुबेछपरा में एक कुंए को देखने के बाद उसका सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया।  


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल