एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख



दुबहर /बलिया। क्षेत्र के राम सिंहासन किसान इंटर कालेज, दुबहर  में एनसीसी की 93 बटालियन के कैडटों ने स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर  विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नारायण पांडे ने रवाना  किया। रैली में शामिल एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाते हुए बताया कि जहां स्वछता है। वहां बीमारी नहीं है, जहां बीमारी है वहां जीवन नहीं है । इसलिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की नितांत आवश्यकता है। इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। एनसीसी कैडेट ने शौचालय के उपयोग तथा उसके लाभ के  बारे में विस्तार से बताया । इस मौके पर कैप्टन सतेंदर कुमार पांडे सूबेदार लोक बहादुर राणा प्रभुदयाल पांडे उत्तम गिरी महेश राणा हवलदार सुंदर राणा भानु थापा आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली