जलजमाव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

जलजमाव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन


सहतवार,बलिया। सहतवार- रेवती मुख्य मार्ग से नगर पंचायत सहतवार में लक्ष्मी मन्दिर से गुजरने  वाला मुख्य मार्ग से पानी की निकासी नहीं होने से गुस्साये दुकानदारों ने रविवार की सुबह रोड पर लगे पानी मे खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये और प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी का प्रबन्ध कराने की माँग की। 
उस रोड पर रहने वाले लोगों व दुकानदारो का आरोप है कि कई वर्ष पहले रोड के दोनों तरफ नाली बना दिया गया। लेकिन आज तक पानी कहाँ गिरेगा। इसकी व्यवस्था नही की गयी। बरसात के दिनों मे इस  रोड पर हमेशा पानी जमा होने के कारण इस रोड से गुजरने से लोग कतराने लगते है। जिससे इस रोड पर दुकान से जिविका चलाने वाले दुकानदारों के समक्ष भूखमरी की समस्या खड़ी हो जाती है।

 लोगों का कहना है कि इसके लिए कई बार बलेऊर के प्रधान व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन किसी ने आज तक समस्या के समाधान की जहमत नहीं उठाई। जबकि लक्ष्मी मन्दिर से लगभग 100 मी पूरब दिशा मे नाली बनाकर मवेशी हास्पिटल के पास बने नाले से मिला दिया जाता तो पानी की निकासी की समस्या समाप्त हो जाती। इस अवसर पर दीपक कुमार, रामाशंकर प्रसाद, राजकुमार, विनोद कसेरा, छितेश्वर प्रसाद , दीपक आदि अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली