कुएं में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, सनसनी

कुएं में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, सनसनी

दुबहर/बलिया। थाना क्षेत्र के बिंद के छपरा बोहा स्थित एक कुएं से गुरुवार की सुबह क्षत-विक्षत नग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया और अन्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, खेत घुमने गये ग्रामीणों को कुएं से दुर्गन्ध आति प्रतीत हुई। लोगों ने जब में कुएं में देखा तो उसमें शव देख वे अवाक रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची दुबहर पुलिस, क्षेत्राधिकारी सदर एवं अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह आदि ने शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। शव को क्षत-विक्षत अवस्था में चादर से मुंह बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह प्रतीत हुआ कि युवती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित