दिल दिया है जान भी देगे, ऐ वतन तेर लिए...............!

दिल दिया है जान भी देगे, ऐ वतन तेर लिए...............!


-सांस्कृतिक कार्यक्रम के गीतों पर देर रात झूमते रहें श्रोता 

रेवती/ (बलिया)। नगर के भटवलिया मुहल्लें में मंगलवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर संग्राम विजेता, भोजपुरी के अभिनेता, गायक आलोक कुमार तथा लोक गायिका मोहिनी द्विवेदी के एक से बढ कर एक गीतों पर श्रोता देर रात तक आनंद विभोर हुए।

दिल दिया है जान भी देगे ऐ वतन तेरे लिए, ईन्टरनेशन लिट्टी-चोखा आलोक कुमार तथा आया वो मशीहा मेरे गांधी के देश में, सीमवा पे करेला लड़ाईयां हो, सईया मिलल बा सिंपहिया, मोहिनी द्विवेदी के गीतों पर युवा देर रात तक थिरकते रहें ।कार्यक्रम के पूर्व आयोजक द्वय बबलू शर्मा व कमलेश शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के राजनीतिक सलाहकार एचएन शर्मा, विधानसभा बांसडीह के भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक पांडेय, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, अमोल शर्मा आदि का चुनरी व अंगवंस्त्रम से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद कुशवाहा ने कहा चुनाव में व्यस्तता के चलते हर व्यक्ति से संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी घर घर में लोगों की जुबान पर है। केन्द्र की भाजपा सरकार जाति, मजहब व संप्रदाय से ऊपर उठकर सबका विकास कर रही है। उन्होंने ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई  दी। इस अवसर पर कौशल कंुवर, मनोज शर्मा, राजेश गुप्ता, नशीम अहमद, मुकेश पांडेय, गोलू पटेल, रवि मिश्रा, भोला केशरी, छठ्ठू केशरी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर