और बेटी की डोली उठने के बाद उठ गई मां की अर्थी

और बेटी की डोली उठने के बाद उठ गई मां की अर्थी


लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में एक परिवार के साथ बड़ी घटना हो गई। बेटी की शादी में विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें बेटी की मां की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल जा रहा है। घटना थाना सदर बाजार के पैना खुर्द सुन्दर नगर गांव की है। यहां के रहने वाले सतीश की बेटी की शादी थी। रातभर शादी में खुशियां मनाने के बाद सुबह सतीश और उसकी मां मंजू ने बेटी अल्का को विदा कर दिया। 

उसके बाद मेहमानों के लिए घर के अंदर सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसके बाद घर के अंदर चीखपुकार मच गई। आसपास रहने वाले लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को घर से बाहर लाया गया और एंबुलेंस को फोन किया गया। उसके बाद झुलसे हुए 11 लोगों को जिला अस्पताल मे भर्ती करारा गया। अस्पताल में दुल्हन की मां मंजू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दस लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि अस्पताल में झुलसे हुए 11 लोगों को लाया गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। दस लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्