दूध के टैंकर से निकली दस लाख की विदेशी शराब

दूध के टैंकर से निकली दस लाख की विदेशी शराब




मुरली छपरा (बलिया)। मंगलवार की रात स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय गांव उत्तर तरफ ईंट भट्ठे के पास छापामारी कर दूध के टैंकर व ट्रैक्टर ट्राली में छिपाकर रखा गया 150 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत बाजार में 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 57/19 धारा 60 (1) 63 आबकारी अधिनियम व 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए हुए दोकटी के एसएचओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम के प्रभारी विनीत राज, उपनिरीक्षक, राजकपूर सिंह, संजय सरोज व पुलिस के जवानों के साथ छापामारी कर उक्त अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जो तस्करी के लिए बिहार भेजे जाने के लिए लाई गई थी। शराब के साथ वह टैंकर व ट्रैक्टर ट्राली भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें छिपाकर शराब रखा गया था। साथ ही टैंकर चालक अक्षय पुत्र ईश्वर सिंह निवासी रोहणा थाना खरखाटा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पूछताछ के लिए दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है



रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी