असंतुलित होकर पेड़ से टकराई घरातियों से भरी जीप

 असंतुलित होकर पेड़ से टकराई घरातियों से भरी जीप



रेवती/ बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे छपरा ढाला के  समीप स्थित पुलिया के पास रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार के दिन विवाह उत्सव में शामिल होने जा रहे घरातियों से भरी कमांडर जीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन महिला, पुरुष व बच्चें घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न साधनों द्वारा घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचवाया।जहां चिकित्सकों ने  प्राथमिक उपचार के उपरांत दस गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तीलापुर  के पुरवा लाली के डेरा निवासी धन जी गोंड़ की पुत्री ललिता की शादी सिताबदियारा के संसार टोला निवासी पिण्टू गोड़ से सुनिश्चित थी।वधू पक्ष के लोग ट्रैक्टर, पिकअप, कार व कमांडर से विवाह स्थल महाराज बाबा के मठिया पर जा रहे थे।


इसी बीच चौबे छपरा ढाला के समीप स्थित पुलिया के पास रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर कमांडर जीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से 8 माह की गर्भवती रीता 25 वर्ष पत्नी भीरुग तथा इनके लड़के कृष्णा 3 वर्ष तथा 2 वर्षीय आशीष, मीना देवी 55 वर्ष पत्नी जीतन, सुंदरा देवी 35 पत्नी श्याम बिहारी, प्रभावती 50 वर्ष पत्नी शिवजी, राम अवतारी देवी 40 पत्नी विरेन्द्र, जूली 10 वर्ष पुत्री अवधेश,धन जी गोंड़ 40 वर्ष, मधु 5 वर्ष पुत्री जीतन, गीता देवी 25 वर्ष पत्नी जीतन मुन्नी 35 वर्ष पत्नी गौरी शंकर,इंदु 25 वर्ष पत्नी कमलेश,चंद्रावती 40 वर्ष पत्नी सन्तोष, पूनम 35 वर्ष पत्नी रमेश सभी निवासी गण लाली के डेरा  तथा  कमांडर चालक अशोक राम पुत्र  दरोगा राम  निवासी तीलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में कमांडर जीप चालक अशोक को सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया।


रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव