राहत : बलिया में NH-31 की सुरक्षा करेगी ये दो परियोजनाएं

राहत : बलिया में NH-31 की सुरक्षा करेगी ये दो परियोजनाएं



बलिया। गंगा की कटान से NH-31 को बचाने के लिए बाढ़ खण्ड द्वारा बनायी गयी दो परियोजनाओं को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अब जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है है। 
गौरतलब है कि गंगापुर (डगरा) से लेकर सोनार टोला रामगढ़ के बीच नदी और NH-31 का फासला बहुत कम है। इसको देखते हुए बाढ़ विभाग ने 19 करोड़ 68 लाख 94 हजार तथा 15 करोड़ 26 लाख 32 हजार की दो परियोजना बनाकर शासन को प्रेषित की थी। लेकिन NH-31 के बचाव को बनायी गयी परियोजना को हरी झंडी नहीं मिली। 

इससे आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व मे 17 जनवरी व 24 फरवरी 2020 को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। वही, 22 फरवरी 2020 को कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपने स्तर से प्रमुख सचिव, सिंचाई से प्रयास करने का अनुरोध किया। इसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी अहम भूमिका निभायी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समय कम होने के कारण विभाग ने पूर्व की परियोजना को परिवर्तित कर दो छोटी परियोजना बनाकर शासन को पुनः प्रेषित किया, जिसकी हरी झंडी मिल गयी है। 


इनमें से किमी 26.900 से 27.100 के मध्य 3 करोड़ 60 लाख की तथा 27.100 से 27.450 के मध्य 3 करोड़ 20 लाख की लागत से बचाव कार्य होना है। उक्त कार्य मे इसी बालू भरी इसी बैग के साथ ही लोहे की जाली मे बोल्डर डाले जाएंगे। अधीक्षण अभियंता (बाढ़ खण्ड) भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एनएच-31 को कटान से बचाने के लिये विभाग द्वारा बनायी गयी दोनों परियोजना मुख्य अभियंता समिति से स्वीकृत होकर शासन के पास प्रेषित है। बहुत जल्द स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। 

                 
         

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित