बलिया : PPE किट के साथ कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा EO ने दिया यह संदेश

बलिया :  PPE किट के साथ कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा EO ने दिया यह संदेश


मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 6 में निगरानी समिति की बैठक अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अधिकारी ने समिति के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया, फिर पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही करोना से बचाव के लिए लोगों को घूम-घूम कर जागरूक किया गया। 



बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया। कोरोना योद्धाओं से कहा कि सही ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर आप इस वैश्विक महामारी से समाज को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस रोग का कोई उपचार नहीं है। सावधानी ही इसका बचाव है। बाहर से आए प्रवासी मजदूरों की बनी सूची की भी उन्होंने समीक्षा की। 



कहा कि आप लोगों को ध्यान रखना है कि जो लोग होम क्वॉरेंटाइन है, वे लोग होम क्वाॅरेंटाइन का उल्लंघन न करें। उनके घर का चिन्हित व्यक्ति ही किसी आवश्यक कार्यवश घर से बाहर निकले। लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन हो। इस मौके पर सभासद अमरेंद्र सिंह, नगर पंचायत के कर्मचारी शक्तिसिंह, विनोद सिंह, सफाई कर्मचारी गण सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार