खाई थी साथ जीने-मरने की कसमें, पर...

खाई थी साथ जीने-मरने की कसमें, पर...


सोनभद्र। आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव में एक महिला की मौत हो गई, लेकिन उसका पति लॉकडाउन में मुंबई में फंसे होने के कारण आ नहीं पाया। परिजनों ने महिला का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव का मनउवर मुंबई में वॉचमैन का काम करता है। वह घर से छह माह पूर्व मुंबई गया था। इस बीच उसकी पत्नी रेशमा की हालत बिगड़ गई और वह अक्सर बीमार रहने लगी। मनउवर ने आने का कई बार प्रयास किया लेकिन पैसे की दिक्कत के कारण नहीं आ सका।

इधर, कोरोना के कारण लॉकडाउन में वह मुंबई में ही फंस गया। इसी बीच उसकी बीमार पत्नी ने शनिवार रात घर पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन उसका पति मुंबई में होने के कारण अंतिम दर्शन नहीं कर सका। पुलिस ने उसकी वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व