बलिया : 8 वर्षीय बच्ची के साथ युवक की कारस्तानी सुन कांप जायेगा रूंह

बलिया : 8 वर्षीय बच्ची के साथ युवक की कारस्तानी सुन कांप जायेगा रूंह


सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने अरोपित मनबढ़ रामनिवास उर्फ बिजुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 तथा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालक का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि वह अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है। 

बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र का एक युवक 8 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जा रहा था, तभी वह शोर मचाने लगी, क्योंकि दरिंदा अश्लील हरकत भी कर रहा था। बच्ची का शोर सुन लोग दौड़े तो खुद को घिरता देख युवक बच्ची को पोखरी में फेंक कर भाग गया। बच्ची को ग्रामीणों ने किसी तरह पोखरी से बाहर निकालकर उसके घर पहुंचाया। बेटी की आपबीती सुन पिता ने सुखपुरा थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है। वैसे पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में पोखरी में बच्ची को फेंकने का जिक्र नहीं है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे