Ballia News : अपहृता बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया अपहर्ता

Ballia News : अपहृता बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया अपहर्ता

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहर्ता को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। 
 
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह कां. सर्वेश पाण्डेय, सचिन पाण्डेय व महिला कां.नेहा देवी ने मुखबीर की सूचना पर धारा 363 भादवि के अभियोग में वांछित संदीप राजभर पुत्र सिपाही राजभर (निवासी अकोल्ही, थाना बांसडीह, बलिया) को माल्देपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 
अभियुक्त के पास से मुकदमा से संबंधित अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया। पुलिस टीम ने अपहृता को उसके घर वालों को सुपुर्द करने के साथ ही पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 366, 376 व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र सिपाही राजभर को चालान न्यायालय कर दिया।
 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे