Encounter में मारा गया महिला सिपाही को लहूलुहान करने वाला एक लाख का इनामी अपराधी अनीस

Encounter में मारा गया महिला सिपाही को लहूलुहान करने वाला एक लाख का इनामी अपराधी अनीस

अयोध्या : सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में 30 अगस्त को महिला सिपाही पर जानलेवा हमले का एक आरोपी अनीश शुक्रवार की सुबह यूपी पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दूसरे हमलावर के साथ पूराकलंदर थानाध्यक्ष व दो अन्य सिपाहियों के घायल होने की सूचना है। एसटीएफ ने पिछले सप्ताह ही महिला सिपाही पर जानलेवा हमले के संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए सुराग देने वालों के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था। 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के छतिरवा सरैया सीमा के पास पूराकलंदर पुलिस व एसटीएफ की टीम के साथ महिला आरक्षी के हमलावरों की मुठभेड़ हुई। इसमें 30 वर्षीय अनीश पुत्र रियाज खान व 40 वर्षीय आजाद खान पुत्र मुख्तार (निवासीगण दसलावन, थाना हैदरगंज) घायल हो गए। वहीं, थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा व दो सिपाही भी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आरोपी अनीश की मौत हो गई,  जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद