हिन्दी दिवस : संस्कृति की सरिता बन सतत प्रवाहमान है, विश्व में भी गूंज रहा...

हिन्दी दिवस : संस्कृति की सरिता बन सतत प्रवाहमान है, विश्व में भी गूंज रहा...

हिन्दी दिवस पर मेरा सबको प्रणाम है

हिन्दी है, जो हमारे भारत की पहचान है।
हिन्दी है, जो हम भारतीयों की जान है।
मिश्र, भट्ट भारतेन्दु जी का स्वाभिमान है।
कभी यह रहीम तो कभी यह रसखान है।

मीठी लगे ऐसी जैसी मिश्री मिष्ठान्न है।
माँ ने बनाया है ज्यों मीठा पक्वान्न है।
संस्कृति की सरिता बन सतत प्रवाहमान है।
विश्व में भी गूंज रहा, जिसका यशोगान है।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

धर्म और दर्शन का भरा जहाँ ज्ञान है।
सम्यक् जीवन निर्वाह का विधान है।
रस, छंद और अलंकारों की खान है।
सभी देशवासियों की आन बान शान है।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

भारत के नभ पर जो नीला वितान है।
उसको चमकाता दमकाता दिनमान है।
हिन्दी दिवस पर मेरा सबको प्रणाम है।
सभी को बधाई हो सभी को राम राम है।

विंध्याचल सिंह
बुढ़ऊं, बलिया, उत्तर प्रदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल