रामायण : ट्वीट पर मचा हंगामा तो 'राम' ने कही ये बात

रामायण : ट्वीट पर मचा हंगामा तो 'राम' ने कही ये बात


मुम्बई। जाने-माने एक्टर अरुण गोविल को रामानंद सागर के सीरियल रामायण से देशभर में खूब पहचान मिली। सभी उन्हें भगवान के स्वरूप मानने लग गए थे और आज भी मानते हैं। पिछले कुछ समय से अरुण अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें कभी किसी सरकार ने सम्मान नहीं दिया। तभी से ही उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लगी हुई है। मगर अब एक्टर ने खुद एक नए ट्वीट में ये कह दिया है कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए।

नई ट्वीट

एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है, मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है, पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद।

यह रही पुरानी ट्वीट

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण चल रहा है. इसने कास्ट की पॉपुलैरिटी और बढ़ रही है। अरुण गोविल कई सारे इंटरव्यूज दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यह्रां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।' इसके बाद से लोग टीवी के राम को सम्मान दिलाने के पक्ष में बात करने लग गए थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर