जेपी जन्मस्थली पर रात्रि विश्राम करेगी अटेवा की #NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा, बलिया मुख्यालय पर भी प्रस्तावित है कार्यक्रम

जेपी जन्मस्थली पर रात्रि विश्राम करेगी अटेवा की #NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा, बलिया मुख्यालय पर भी प्रस्तावित है कार्यक्रम

Ballia News : अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश एवं NMOPS द्वारा प्रस्तावित #NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा 4 जून की सायं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली जय प्रकाश नगर में अटेवा/NMOPS के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के पश्चात 5 जून की सुबह 8 बजे सम्पूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं नमन कर आगे को प्रस्थान करेगी।

यात्रा बैरिया, बेलहरी, हल्दी, दुबहर होते हुए 10 बजे प्रातः जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरना स्थल पहुंचेगी, जहां स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी अटेवा के जिला प्रवक्ता विनय राय ने दी है। श्री राय ने बताया कि यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया गया है। जय प्रकाश नगर, सिताब दियारा से आंरभ होने वाली इस यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए समस्त पेंशन विहीन साथियों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली