बलिया में घर से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कम्प ; पहुंचे एसपी

बलिया में घर से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कम्प ; पहुंचे एसपी

Ballia News : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िहा कला के छतीसा गांव में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 
रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला के छतीसा गांव निवासी संतोष यादव (40) मंगलवार की रात बरात में नाच देखने के लिए गया था, लेकिन लौटा नहीं। संतोष का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर एक खेत में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक के शव मिलने की सूचना पर रेवती एसएचओ हरेंद्र सिंह पहुंच गये। 
 
फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गयी है। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। परिजनों से बातचीत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश
 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार